सुपौल। किशनपुर प्रखंड के अभुआड़ गांव स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। दुर्गा पूजा समिति अभुआड़ नाम से यहां संस्था चलती है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1931 में हुई थी। सर्वप्रथम झोपड़ी में पूजा अर्चना की जाती थी। वर्ष 2000 के बाद मंदिर निर्माण कराया गया। मंदिर में दूर-दूर से भक्त आते हैं। नवमी के दिन मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मांगी गयी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बताया गया कि शनिवार को छोड़ कर प्रतिदिन यहां छाग की बली दी जाती है। मंदिर में यजमान ब्रह्मकांत झा एवं पंडित जय कृष्ण झा का ने कहा कि शरदीय नवरात्र में जो भी भक्त मां अम्बे की पूजा अर्चना पूरे नियम निष्ठा, श्रद्धाभाव व विश्वास के साथ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
किशनपुर : दुर्गा मंदिर अभुआड़ में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना होती है पूरी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं