- नाबालिग लड़की को प्रेम जाल मे फंसा कर रहे विवाह
नेपाल। भारत सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल में इन दिनों चीन के नागरिकों के द्वारा खास कर नेपाल के सीमावर्ती इलाके के नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर सीमावर्ती इलाके में अपनी पैठ बनाने का मामला गुरुवार को सामने आया है। नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अररिया जिले के जोगबनी सीमा से सटे कोशी प्रदेश के सुनसरी जिला के बेलका नगर पालिका वार्ड संख्या 9 धोरी में एक नाबालिग लड़की से एक चीन नागरिक के द्वारा विभिन्न प्रलोभन दे कर विवाह किया गया था। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत मेें आयी।
कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय के द्वारा इस विवाह प्रकरण में तीन चीन के नागरिक व 5 नेपाली नागरिक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार चीनी व नेपाली नागरिक से पूछताछ की जा रही है। बता दें की इससे पूर्व कोशी प्रदेश के पहाड़ी जिले से दो चीनी नागरिक के द्वारा नेपाली नागरिकता बना कर नेपाल से भारत सोने व मादक पदार्थ की तस्करी मेें शामिल थे। इसका खुलासा बीते दिनों नेपाल मे जब्त तस्करी के 60 किलो सोने के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं