Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक, मंत्री नीरज कुमार सिंह ने की समीक्षा




सुपौल। छातापुर प्रखंड में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के आवास पर मंगलवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री ने कहा कि पूरे देश में डेढ़ महीने में नौ करोड़ सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान में लापरवाही पर नराजगी जताई और कहा कि राष्ट्रीय और राज्य कमेटी द्वारा सदस्यता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

बैठक में मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने सदस्यता अभियान में बेहतर करने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं