Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : मृदा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी गई जैविक खेती की जानकारी




सुपौल। प्रतापगंज स्थित ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय कर्मी और किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुभाष कुमार ने उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें उर्वरक का सही तरीके से प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उनकी मिट्टी की स्थिति और उर्वरता के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिससे कृषि उत्पादकता में सुधार हो सकता है।

कृषि समन्वयक अरविंद चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि में बढ़ते रसायन के उपयोग और मिट्टी की घटती उर्वरता पूरे विश्व के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने बताया कि रसायनों का अत्यधिक उपयोग न केवल पर्यावरण और जल स्रोतों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि खाद्य पदार्थों में रसायन अवशेष भी मानव जीवन के लिए खतरा बन गए हैं। इस स्थिति से उबरने का एकमात्र तरीका जैविक खेती को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में कृषि समन्वयक सुभाष कुमार और सत्यनारायण प्रसाद ने भी अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही सहायक तकनीकी दिवाकर प्रसाद शर्मा, दामोदर कुमार, किसान सलाहकार मनोज निराला, नवल चौधरी, जयप्रकाश मंडल, अशोक मेहता, नरेश कुमार, श्याम सुंदर शर्मा और प्रखंड आत्मा अध्यक्ष कमलेश्वरी मैरता भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में प्रगतिशील किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए, जिससे किसानों को अपनी मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल सके।


कोई टिप्पणी नहीं