Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, एसडीएम ने जताई नाराजगी



सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

राघोपुर  प्रखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नीरज कुमार ने गुरुवार को करजाईन सहित विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं एवं कमियां सामने आने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के उपरांत एसडीएम प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसडीएम ने 2 जून को प्रखंड की चार पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की जांच करते हुए अधिकारियों को सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और प्रभावी समाधान है, इसलिए प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर उसका उचित निपटारा किया जाना चाहिए।

प्रखंड कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीएम नीरज Kumar ने बताया कि करजाईन समेत कई पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना है।


कोई टिप्पणी नहीं