Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया हल्लाबोल





  • मशाल जुलूस निकाल केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सुपौल। पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपौल शहर में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से निकले इस जुलूस का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह ने किया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करता रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि महंगाई ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को और कठिन बना दिया है।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई आज देश की सबसे गंभीर समस्याओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है और आम जनता महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर है।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए तथा युवाओं के हितों की रक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी चरणबद्ध जन आंदोलन जारी रखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं