सुपौल। आम नागरिकों की शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने एवं उनका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत सिमराही में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होगा। मुख्य सचिव, बिहार के पत्रांक-9315 दिनांक 25 मई 2026 के आलोक में जारी निर्देश के अनुसार जून एवं जुलाई माह में नगर पंचायत सिमराही के विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित कर नागरिकों से आवेदन एवं परिवाद प्राप्त किए जाएंगे। शिविर की अध्यक्षता संबंधित नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नामित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 जून 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपट्टी में वार्ड संख्या 01, 09, 10 एवं 11 के लिए सहयोग शिविर आयोजित होगा। यहां आवेदन एवं परिवाद प्राप्त करने के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर हीरा कुमार तथा निकाय स्तरीय पदाधिकारी के रूप में दीपक कुमार प्रतिनियुक्त रहेंगे। इसी प्रकार 16 जून 2026 को वार्ड संख्या 02, 03 एवं 07 के लिए प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, सिमराही में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डाटा इंट्री ऑपरेटर शंकर कुमार आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त करेंगे।
07 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 04, 05, 06 एवं 08 के लिए कचहरी सिमराही में सहयोग शिविर लगाया जाएगा, जहां डाटा इंट्री ऑपरेटर हीरा कुमार आवेदन प्राप्त करेंगे। वहीं 21 जुलाई 2026 को नगर पंचायत कार्यालय सिमराही में वार्ड संख्या 12, 13, 14, 15, 16 एवं 17 के लिए शिविर आयोजित होगा। इस दौरान डाटा इंट्री ऑपरेटर शंकर कुमार आवेदन एवं परिवाद प्राप्त करेंगे।
सभी सहयोग शिविरों के सफल संचालन के लिए राघोपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभिया प्रसून को पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि जिला स्तर से नामित पदाधिकारी के रूप में निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम डीआरडीए सुपौल के अनित कुमार शिविर की अध्यक्षता करेंगे। निकाय स्तरीय पदाधिकारी के रूप में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी दीपक कुमार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं