Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : मोहन यादव बने राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत सरायगढ़ पंचायत के गंगापुर गांव निवासी मोहन यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी द्वारा की गई है।

मोहन यादव की इस नियुक्ति से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वे संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. सईदूर रहमान, गजेंद्र यादव, बागेश्वर यादव, रामकृष्ण यादव, दिनेश यादव, विजय यादव, सीताराम मंडल, श्याम यादव, दुखी यादव, अरविंद यादव, जागेश्वर यादव, रंजीत कुमार सहित कई अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मोहन यादव को बधाई दी।

राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में पंचायती राज प्रकोष्ठ संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पंचायत स्तर पर पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं