सुपौल। छातापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने रविवार सुबह ठूठी पंचायत के चैनपुर स्थित पैक्स भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे धान स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक पंजी का अवलोकन किया। बीडीओ ने अधिकारियों को गोदाम की नियमित जांच करने और धान के भंडारण में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने बताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना के प्रधान सचिव के आदेशानुसार वर्ष 2024-25 में किसानों से अधिप्राप्त धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में ठूठी पंचायत के पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया गया।
सत्यापन के दौरान पाया गया कि ठूठी पैक्स के माध्यम से 107 किसानों से कुल 459.899 मीट्रिक टन (एमटी) धान की अधिप्राप्ति हुई है। इसमें से 145 एमटी धान को चावल के रूप में बिहार राज्य खाद्य निगम, सुपौल को जमा किया जा चुका है, जबकि 290.899 एमटी धान अब भी गोदाम में उपलब्ध है।
कोई टिप्पणी नहीं