Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : अनुपलाल यादव महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर हुआ प्रशासनिक बदलाव

  • प्रो. अशोक कुमार बने नए प्रभारी प्राचार्य, डॉ. जयदेव प्रसाद यादव हुए सेवानिवृत्त


सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित मेलाग्राउंड के अनुपलाल यादव महाविद्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन देखने को मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव के सेवानिवृत्त होने के उपरांत वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया।

डॉ. यादव ने बताया कि यह दायित्व वरिष्ठता के आधार पर सौंपा गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रो. अशोक कुमार अपने अनुभव व नेतृत्व क्षमता के बल पर महाविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नए प्रभारी प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं