Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : महागठबंधन की एकता से एनडीए में घबराहट : अशोक कुमार सिंह

 


सुपौल। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को कोशी निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि महागठबंधन आज बिहार की सबसे बड़ी ताकत है और इसके सभी सहयोगी दलों में चट्टानी एकता है। उन्होंने एनडीए सरकार पर भ्रम का जाल फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन ने सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज उठाई है।

अशोक कुमार सिंह ने आगामी 07 मई को निर्मली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली "सामाजिक न्याय परिचर्चा" को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी मजबूती से तैयारी कर रहा है और इस एकजुटता से एनडीए में घबराहट है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को सिर्फ 12,000 वोटों के अंतर से सत्ता से वंचित होना पड़ा था, लेकिन इस बार सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और एनडीए को परास्त करेंगे। सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय आधारित सरकार बनेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि लोहिया, गांधी, जयप्रकाश नारायण और बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों को अपनाते हुए पार्टी कार्य कर रही है और पूरे बिहार में एक नई विचारधारा की लहर उठ रही है। 15 मई तक सामाजिक न्याय परिचर्चाओं के बाद संगठनात्मक विस्तार को जिला स्तर पर पूरा कर लिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव बदरे आलम बदर, प्रो. मो. खालीद, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहन यादव, महादेव प्रसाद यादव, रोनक कुमार, प्रदीप पांडेय, सीताराम मंडल, सुंदेश्वर यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं