Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा जिला कार्यालय में हुई जिला समिति की बैठक, बूथ सशक्तिकरण और '11 साल मोदी जी का बेमिसाल' अभियान पर हुई चर्चा


सपौल। भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यालय में जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर कार्य करें और प्रत्येक बूथ को चुनावी रूप से सक्षम बनाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ‘11 साल मोदी जी का बेमिसाल’ अभियान को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता के बीच व्यापक रूप से प्रचारित करना है।

मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि इस बार भाजपा कई सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी, ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संगठनात्मक एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विशेष सम्मान प्राप्त हो रहा है।

प्रदेश मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन, वृद्ध पेंशन में वृद्धि (₹400 से ₹1100), ग्रामीण विकास और अधोसंरचना निर्माण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन बातों को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएं ताकि मतदाताओं में सरकार के प्रति विश्वास और समर्थन और प्रगाढ़ हो सके।

बैठक के अंत में उन्होंने दोहराया कि संगठन की मजबूती ही सुशासन की कुंजी है, और एक संगठित भाजपा ही राज्य और देश में स्थिर और विकासोन्मुख सरकार देने में सक्षम है।

बैक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संकल्प के साथ हुआ कि पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित की जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं