Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : कांग्रेस कार्यालय में माई बहिन मान योजना को लेकर हुई प्रेसवार्ता, महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का किया वादा


सुपौल। छातापुर मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में 'माई बहिन मान योजना' को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनचुन कुमार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह योजना लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य की सभी जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

चुनचुन कुमार ने कहा कि यह राशि महिलाओं को अपने घर का खर्च चलाने, बच्चों की ट्यूशन फीस भरने और परिवार के अन्य आवश्यक इलाज आदि में मदद करेगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

प्रेसवार्ता में महिला पर्यवेक्षिका ज्योति खन्ना ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिलाओं की हक और भागीदारी को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने बताया कि जैसे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, उसी तरह बिहार में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में प्रखंड अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानंद यादव, पंचायती राज जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, रूपेश सिंह, युवा प्रखंड महासचिव रूपेश आनंद एवं प्रभाकर कुमार भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं