Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रामचंद्र सादा दूसरी बार बने राघोपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन

 


सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरानी थाना चौक स्थित राष्ट्रीय जनता दल  कार्यालय में रविवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में रामचंद्र सादा को दूसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। यह निर्णय पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश पर्यवेक्षक प्रो. सईदुर रहमान ने की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्मली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, इसलिए उम्मीदवार का चयन उसी वर्ग से किया जाना अनिवार्य था।

प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए राजद नेता राजेंद्र यादव और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रकाश यादव ने रामचंद्र सादा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन मोहम्मद जियाउद्दीन ने खड़े होकर किया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार तालियों के साथ मंजूरी दी।

रामचंद्र सादा के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मौके पर मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद मौसिम, प्रो. भूपेंद्र यादव, निर्मल कुमार, गणेश यादव, संतोष चौधरी सहित विभिन्न पंचायतों से आए डेलीगेट, पंचायत अध्यक्ष और राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं