सुपौल। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को प्रतापगंज थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने की।
इस अवसर पर सभी समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और पूर्व विधायक लखन ठाकुर उपस्थित थे। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पर्व की तैयारियों की जानकारी ली और सभी से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए पर्व को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा गड़बड़ी की कोशिश की जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने कहा कि प्रतापगंज प्रखंड की विशेषता रही है कि यहां हर पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है। पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने भी शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि यहां के लोग हर त्योहार मिलजुल कर मनाते आए हैं।
बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रणजीत प्रसाद सिंह, प्रताप विराजी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीजुर रहमान, विजय विराजी, ब्रह्मदेव पासवान, सरपंच रीतनारायण कुसियैत, प्रवीण मेहता, मो. मजीद साफी, मो. अजीज, रामेश्वर यादव, दिलीप यादव, विवेकानंद यादव, उमेश गांधी, मुकेश महतो, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टीपू और श्याम नारायण यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं