Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : गोनहा पंचायत में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं ने साझा की अपनी बातें


सुपौल। बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 15 में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बिहार सरकार कई प्रभावी योजनाएं चला रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

महिलाओं ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गांव की महिलाओं को जागरूक करना है ताकि वे जान सकें कि उनके हित में सरकार कौन-कौन से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महिलाओं ने बताया कि आज वे आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पहले से अधिक सशक्त महसूस कर रही हैं।

बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष कमाल खान ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम का मकसद न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है, बल्कि आमजन की आकांक्षाओं को सरकार तक पहुंचाना भी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्यभर में लगातार चलाया जा रहा है और इसका लाभ हर पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर प्रखंड प्रतिनिधि अनिनेस कुमार सिंटू, केदार चौधरी, मोहम्मद इनुस, एनामूल हसन, अशोक मेहता सहित बड़ी संख्या में जीविका समूह की दीदियां और अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का माहौल संवादात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।

कोई टिप्पणी नहीं