Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम सावन कुमार ने किया पूर्वी कोसी तटबंध के विभिन्न स्परों का निरीक्षण, बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा



सुपौल। नवनियुक्त जिलाधिकारी सावन कुमार ने पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल-02 के अंतर्गत स्थित 10 किमी, 2.80 किमी और 0.68 किमी स्पर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार रजक, एसडीओ ओम प्रकाश सिंह, एसडीओ मो. सनाल्लाह, जेई नयन कुमार, डीसीएलआर अनंत कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएम सावन कुमार ने सर्वप्रथम 10 किमी स्पर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने तटबंध की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली और अन्य अतिसंवेदनशील स्परों की स्थिति पर भी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की योजना के तहत चल रहे तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी भी मौके पर ली।

इसके बाद उन्होंने 2.80 किमी स्पर पर पहुंचकर "एंटीरोजन योजना" के तहत हो रहे ऊँचीकरण कार्य को बारीकी से देखा और अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के अंतिम चरण में डीएम 0.68 किमी स्पर पर पहुंचे, जहां बीते वर्ष 29 सितंबर को कोसी नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 6.61 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था और पानी तटबंध के समीप आ गया था। इसे देखते हुए इस वर्ष उक्त स्थल पर वृहद पैमाने पर और युद्धस्तर पर नया स्पर निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने इस स्थल का भी निरीक्षण किया और अभियंताओं को निर्देशित किया कि कटाव रोधी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि आने वाले बाढ़ के समय किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

डीएम सावन कुमार का यह निरीक्षण बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की गंभीरता और प्रशासन की सजगता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने भी बाढ़ पूर्व इस तरह की सक्रियता का स्वागत किया है।

कोई टिप्पणी नहीं