सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत दिनबँधी पंचायत के 22 आरडी कटैया स्थित लाल बहादुर सादा के आवास पर रविवार को कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, नेताओं और दर्जनों महादलित महिलाओं ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता विशुन देव सादा, जंगबहादुर सादा, आशनारायण सादा, बेचन सादा, प्रखंड कांग्रेस मीडिया प्रभारी मो. मुर्तजा, पंचायत अध्यक्ष अबुतुल्लाह उर्फ लाल मोहम्मद और मो. अब्दुल रसीद ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद में हाल ही में हुए प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। सभी प्रतिभागियों ने केंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई। इसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए गठबंधन की सरकार बनने पर हर माह ₹2500 की सहायता राशि देने की योजना पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, पात्र महिलाओं को इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है, इसकी विस्तृत जानकारी भी दी गई।
बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रस्तावित योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं