सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित डाक बंगला परिसर में गुरुवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का 10वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चक्रधर प्रसाद ऋषिदेव ने की। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और वंचित तबकों के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) प्रारंभ से ही गरीब, दलित, महादलित और पिछड़े वर्गों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री संतोष कुमार सुमन की सोच, संघर्ष और समर्पण ने समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों को राजनीतिक मंच और सामाजिक पहचान दिलाई है।
बैठक के दौरान श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव छोटे लाल यादव, अमेन्द्र सादा, गुलाब सादा, किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सादा, योगेंद्र सादा, रजनीश कुमार, अर्जुन सादा, संतोष कुमार कामत, श्याम कर्ण, बिजेंद्र सादा, रेखा देवी, वीणा देवी, मंजू देवी समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को जमीन से जोड़कर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं