Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड-11 उपचुनाव में कोमल कुमारी ने मारी बाज़ी, 210 मतों से हुईं विजयी

  •  पहली बार चुनाव लड़कर मिली बड़ी जीत, दिवंगत पार्षद शांति देवी की सीट पर बनीं वार्ड पार्षद



सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड संख्या 11 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। मतगणना का कार्य निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।

इससे पूर्व शनिवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनगामा में मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 1408 मतदाताओं में से 1035 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 73.5% मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जो कि लोकतंत्र में लोगों की गहरी भागीदारी को दर्शाता है।

इस उपचुनाव में चार महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थीं, जिनमें से कोमल कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 548 मत प्राप्त किए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुंजन देवी को 338 मत मिले। वहीं गीता देवी को 87 और ममता देवी को 68 मत प्राप्त हुए। कुल 210 मतों के अंतर से कोमल कुमारी को विजयी घोषित किया गया।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने उन्हें विजयी प्रत्याशी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। कोमल कुमारी के लिए यह चुनाव विशेष रहा क्योंकि यह उनका पहला चुनावी प्रयास था और वे सीधे विजयश्री प्राप्त करने में सफल रहीं। यह सीट पूर्व में उनकी परिवारिक सदस्य दिवंगत शांति देवी के नाम थी, जिनके निधन के करीब आठ महीने बाद यह उपचुनाव हुआ।

जीत की घोषणा के साथ ही कोमल कुमारी के समर्थकों और वार्डवासियों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों से उन्हें स्वागत किया।

कोमल कुमारी ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि वे अपने वार्ड के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।

कोई टिप्पणी नहीं