Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन का सुपौल बंद सफल, विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रदर्शन



सुपौल। मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए सुपौल बंद का जिले में व्यापक असर देखा गया। बुधवार को महागठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने सुपौल शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मोर्चा संभालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर आवागमन को बाधित किया।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ सुपौल के सबसे व्यस्त माने जाने वाले महावीर चौक को दोपहर 1 बजे तक जाम कर बंद को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाज़ी की, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

इधर लोहिया नगर समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में राजद, कांग्रेस और अन्य महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह बंद जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है।

बंद के चलते शहर की आम जनजीवन प्रभावित रही। कई मार्गों पर यातायात ठप रहा और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं