Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : भारत बंद और चक्का जाम को लेकर गठबंधन दलों की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

  • 9 जुलाई को बंद को सफल बनाने पर बनी सर्वसम्मति, जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं की योजना


 गठबंधन में शामिल सभी दलों के संगठन पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को प्रतापगंज स्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिन्हा ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा 9 जुलाई को प्रस्तावित भारत बंद और चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाना था।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार मतदाताओं को गुमराह कर रही है और मतदाता सूची को लेकर जो नया फरमान जारी किया गया है, वह असंवैधानिक और जनविरोधी है। उन्होंने मांग की कि आगामी चुनाव 2024 की मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएं।

बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि 9 जुलाई को भारत बंद और चक्का जाम कार्यक्रम को ज़ोरदार ढंग से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी दलों के कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेंगे, ताकि आम जनता को आंदोलन के मकसद से अवगत कराया जा सके और उनका समर्थन प्राप्त किया जा सके।

बैठक में मनोज कुमार सिन्हा, प्रदीप बसेदार, महेंद्र यादव, मो. सुलेमान, मो. अजीज, सुधीर मुखिया, उमानंद भिंडवार, ओमप्रकाश कुमार, देबू पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर भारत बंद को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

कोई टिप्पणी नहीं