Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : भीषण अगलगी में आठ घर जलकर खाक, 25 लाख की हुई क्षति


सुपौल। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बौराहा पंचायत वार्ड नंबर-12 में मंगलवार की देर शाम अचानक लगी भीषण आग में आठ घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को करीब 25 लाख रुपये की क्षति हुई है।

पीड़ित राम अवतार साह ने बताया कि देर शाम घूर की आग से उसके मवेशी घर में आग लग गई, जो तेजी से फैलकर आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा नकदी, जेवरात, अन्न, वस्त्र और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए।

आग से प्रभावित परिवारों में राम अवतार साह, सुरेश साह, लाल बहादुर साह, लखन साह, गणेश साह, बिनोद साह, प्रमोद साह और राजदेव साह शामिल हैं। राम अवतार साह ने बताया कि उसके घर में रखे दो लाख रुपये नकद भी जल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया अनिता देवी, समाजसेवी दिनेश मेहता, महेश मेहता, मो. शकील, लक्ष्मण साह, भूपेंद्र लाल दास सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं