सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक डॉ. इंद्रभूषण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में यादव समाज को बौद्धिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में संख्या अधिक होने के बावजूद यादव समाज आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है तथा व्यापार, न्यायपालिका और मुख्यधारा की मीडिया में भी उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम है।
कुसहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अपराध की कोई जाति नहीं होती, लेकिन सरकार द्वारा यादव समाज को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त की।
वहीं अधिवक्ता राजेश कुमार गजेश ने समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता पर बल दिया। गौतम कुमार ने सुझाव दिया कि इस तरह की बैठकें हर सप्ताह अलग-अलग टोलों और मोहल्लों में आयोजित की जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में करण कुमार लड्डू, गौतम कुमार, मिथिलेश कुमार, सुप्रभात कुमार, जे.पी. यादव, राहुल कुमार, संजय कुमार, रोशन कुमार, मंजेश कुमार, रणधीर यादव, विकास कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं