Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रदेश चुनाव समिति में हुए शामिल कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



सुपौल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सुपौल जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं डॉ. रमेश प्रसाद यादव और डॉ. विश्वनाथ सराफा को बिहार प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मंगलवार को भपटियाही बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

बधाई देने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. सूर्य नारायण मेहता, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे, पवन कुमार सिंह, मुखिया सतीश कुमार पांडे, रमेश कुमार मुखिया, छोटू कुमार, विजय सिंह, मोतीराम, सावित्री देवी, रविंद्र कुमार यादव, प्रकाश कुमार, सुदेश्वर प्रसाद यादव, सूर्य नारायण राम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं