Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया मतदान के प्रति प्रेरित



सुपौल। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र प्रतापगंज प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा एक व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रेरणादायक नारे लगाए। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “पहले मतदान, फिर जलपान जैसे नारे लगाये। उन्होंने सामूहिक रूप से मतदान करने की शपथ ली और उपस्थित ग्रामीणों से भी आगामी चुनाव में मतदान करने की अपील की।

अभियान के दौरान महिलाओं को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी, और मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीण महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

इसके साथ ही प्रखंड के विभिन्न पंचायती क्षेत्रों में भी सामुदायिक संगठनों के सहयोग से रंगोली प्रतियोगिता, रैली, सामूहिक शपथ ग्रहण, और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया गया। अभियान में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण सराहनीय रहा, जिन्होंने ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं