- गर्भवती महिलाओं को कीट उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण पहल
सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल 86 आशा कार्यकर्ताओं के बीच नई पहल किट का वितरण वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। वितरण का कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन चौधरी एवं प्रखंड स्वास्थ्य उत्तप्रेरक राम विलास पंडित के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नई पहल किट का वितरण करने का निर्देश मिला है। यह किट गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जिसमें नवजात शिशु एवं प्रसूता माता के लिए आवश्यक सभी सामग्री उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि बसंतपुर प्रखंड की अधिकांश आशा कार्यकर्ताओं को किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। शेष बची आशा कार्यकर्ताओं को भी एक से दो दिनों के भीतर यह किट दे दी जाएगी। आगे ये किट आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं तक पहुंचाई जाएंगी। डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा यह पहल गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोई टिप्पणी नहीं