सुपौल। जिला जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 से 2028 तक चलाए जाने वाले जदयू सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति तैयार करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ना रहा।
बैठक में पिपरा विधायक रामबिलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक श्रीमती सोनम रानी सरदार, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जिला प्रभारी रामबाबू कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी वर्षों में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में किसन मंडल, नंद किशोर सिंह, हरेकांत झा, रामदेव कामत, जुगल किशोर अग्रवाल, रामचंद्र यादव, पूनम यादव, वीरेंद्र कामत, खुर्शीद आलम, प्रमोद कुमार मंडल, ओमप्रकाश यादव, हरिमोहन विश्वास, सतनारायण यादव, सीताराम मंडल, वीरेंद्र भंडारी, कलानंद झा, प्रियंका कुमारी, ओमप्रकाश कामत, पूनम पासवान, चांदनी पासवान, अजय अजनबी, पप्पू शाह, नथुनी मंडल, उपेंद्र मंडल, अजय आनंद, अमरदेव कामत, दिलीप यादव, गोपाल साह, सुरेश सिंह, प्रमोद साह, कमाल खान, सिकंदर सरदार, उदियानंद विश्वास सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं