सुपौल। किशनपुर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शुक्रवार की रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए 135 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। यह शराब चार बोरों में भरकर लावारिस हालत में रखी गई थी।
थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि बेरिया पलार से करेहिया जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक छोटी पुलिया के पास काले रंग के चार बोरे संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। पुलिस द्वारा बोरे को कब्जे में लेकर थाना लाया गया, जहां गिनती के दौरान उसमें कुल 450 बोतल नेपाली दिलवाले सोफिया शराब पाई गई। सभी बोतलों को मिलाकर कुल 135 लीटर शराब बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब किसके द्वारा और किस उद्देश्य से वहां रखी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं