सुपौल। विभागीय निदेश के आलोक में आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को दिनांक 23 फरवरी 2026 को समाहरणालय परिसर में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में उप विकास आयुक्त सुपौल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 06 आवेदन प्राप्त किए गए। उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे आयोजनों से आम जनता को सीधे प्रशासन से संवाद का अवसर मिलता है और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन संभव हो पाता है।

कोई टिप्पणी नहीं