Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वंचित वर्गों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी


सुपौल। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के सचिव मोहम्मद अफजल आलम के निर्देश पर 01 फरवरी 2026 को प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर में एक भव्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, गरीब एवं कमजोर वर्गों को उनके बुनियादी अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित करना, कानूनी हकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिला एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों, पराविधिक स्वयंसेवकों एवं कानूनी सहायता क्लीनिकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाती है, ताकि न्याय व्यवस्था का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि इस पहल के अंतर्गत पिछड़े एवं दूरदराज के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे ग्रामीण-शहरी पलायन को कम किया जा सके और रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से लोगों की आय में वृद्धि हो सके। साथ ही योजना की निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक छह माह में राज्य प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजी जाती है, जिसके आधार पर आवश्यक सुधारों के लिए सरकार को अनुशंसा की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, शिक्षा, पोषण एवं पेंशन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि गरीबी के बहुआयामी प्रभाव को कम किया जा सके और योजनाओं तथा वास्तविक लाभार्थियों के बीच की दूरी को समाप्त किया जा सके।

इस मौके पर पैनल अधिवक्ता विमलेश कुमार एवं पराविधिक स्वयंसेवक मो. मोअज्जम तथा रणवीर सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को सरल एवं प्रभावी भाषा में कानूनी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी देखने को मिली।

कोई टिप्पणी नहीं