Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : नवपदस्थापित सिविल सर्जन ने रेफरल अस्पताल राघोपुर का किया औचक निरीक्षण


सुपौल। जिले के नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, भवन की स्थिति, दवा भंडारण कक्ष, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने जहां कुछ व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया, वहीं कई स्थानों पर गंभीर कमियां भी सामने आईं। कमियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. झा ने बताया कि मंगलवार को फैमिली प्लानिंग डे के अवसर पर आयोजित सेवाओं के लिए उपलब्ध स्थान अपेक्षाकृत कम प्रतीत हुआ। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सीय कार्य कुल मिलाकर अच्छे ढंग से संचालित हो रहे हैं तथा निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कर्तव्यों पर उपस्थित पाए गए, जो सराहनीय है।

सिविल सर्जन ने कहा कि रेफरल अस्पताल राघोपुर में आधारभूत संरचना की गंभीर कमी है। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों एवं कर्मियों के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं से विभागीय स्तर पर अवगत कराया जाएगा तथा भविष्य में अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. झा ने सफाई व्यवस्था को संतोषजनक बताया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका पहला निरीक्षण था और आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। यदि भविष्य में व्यवस्था में सुधार नहीं पाया गया, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर डीपीएम बालकृष्ण चौधरी, क्लर्क ललन सिंह, डॉ. दीप नारायण राम, डॉ. राहुल झा, डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. बिपिन तिवारी, नरेश कुमार दास, सोनू कुमार सिंह, संजीव साह सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं