Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम ने किया प्रस्तावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

 


सुपौल। मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को निर्मली अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सबसे पहले हेलीपैड स्थल पहुंचे, जहां से सिपाही चौक एवं रिंग बांध पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जरौली स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन छठ घाट, आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खेल मैदान सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सुपौल, अपर समाहर्ता, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्ता निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मली एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी निर्मली सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के मद्देनज़र किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

कोई टिप्पणी नहीं