Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न, उपेन्द्र मंडल निर्विरोध निर्वाचित

 


सुपौल। पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आइबी परिसर में शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनता दल यूनाइटेड के पिपरा प्रखंड अध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव में पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे उपेन्द्र मंडल पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया।

चुनाव प्रक्रिया पार्टी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद हारून रशीद द्वारा प्रतिनियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मंडल एवं पर्यवेक्षक रामकिशोर राय के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत और जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें जांच के दौरान दो उम्मीदवारों का नामांकन अवैध पाया गया। शेष दो उम्मीदवार उपेन्द्र मंडल एवं राकेश कुमार के नामांकन वैध घोषित किए गए। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों से विचार-विमर्श के उपरांत राकेश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके फलस्वरूप उपेन्द्र मंडल को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।

मौके पर विधायक रामविलास कामत ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ तथा जदयू की सभी गाइडलाइनों का पालन करते हुए सम्पन्न हुए हैं। उन्होंने उपेन्द्र मंडल को पुनः प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए उपेन्द्र मंडल ने कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है और पार्टी मां के समान है। यदि पूर्व कार्यकाल में कोई कमी रह गई हो तो उसे दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जदयू जिला सचिव खुर्शीद आलम, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव, जयनारायण चौधरी, उदयानंद विश्वास, चंद्रभूषण मेहता, रंजीत कुमार मंडल, विष्णु देव मंडल, रामचंद्र चौधरी, संजय पासवान, गोपाल यादव, बालेश्वर राम सहित सैकड़ों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं