Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विधायक नीरज कुमार सिंह ने लगाया जनता दरबार, बिजली व जमीन विवाद की समस्याओं पर दिया निर्देश

 


सुपौल। पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार की रात वीरपुर पहुंचे। शनिवार की सुबह उन्होंने वीरपुर में जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार के दौरान स्थानीय लोगों ने भीमनगर बाजार में बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की समस्या विधायक के समक्ष रखी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाजार क्षेत्र का बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस पर विधायक नीरज कुमार सिंह ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।

वहीं प्रखंड क्षेत्र के बनैलीपट्टी पंचायत अंतर्गत मुंशी पिपराही स्थित लगभग तीन एकड़ भूमि को गैर मजरूआ घोषित किए जाने को लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई। स्थानीय निवासी केशव मेहता, विनोद मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि निजी है, जिस पर उनके पूर्वजों के समय से रसीद कटती आ रही है, बावजूद इसके जमीन को सरकारी यानी गैर मजरूआ घोषित कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने बसंतपुर अंचलाधिकारी हेमंत कुमार को जनता दरबार में बुलाकर जांच के निर्देश दिए। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम नीरज कुमार को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया। एसडीएम ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया।

जनता दरबार में गोपाल आचार्य, अभय कुमार जैन, अनिल सिंह, जीवछ सिंह, पवन मेहता, बबन मेहता, सुशील मेहता, नंद किशोर मेहता, गणेश यादव, कल्याण मिश्रा, सुमन सिंह, परवेज अहमद, दिनेश सिंह, राजू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं