Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत कैशकट्टा मध्य विद्यालय के छात्र शेखरा मंदिर नेपाल रवाना


सुपौल। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत पिपरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कैशकट्टा के 45 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का एक दल शनिवार को शेखरा मंदिर, नेपाल के लिए रवाना हुआ। छात्र-छात्राओं के इस शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम एवं सहायक शिक्षक गोविन्द कुमार मंडल ने किया।

दल को विद्यालय परिसर से प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम और सहायक शिक्षक गोविन्द कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम ने कहा कि इस प्रकार का परिभ्रमण छात्रों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी देता है, जिससे अनुभव-आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान के लिए शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है।

वहीं सहायक शिक्षक गोविन्द कुमार मंडल ने बताया कि इस परिभ्रमण से विद्यार्थियों को आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नेपाल स्थित शेखरा मंदिर एक प्राचीन तीर्थस्थल है, जो धार्मिक के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। छात्र-छात्राएं मंदिर को नजदीक से देखकर उसके इतिहास और महत्व से अवगत होंगे।

इस अवसर पर सहायक शिक्षक शौरभ आनंद, संजय कुमार, काजल कुमारी, सरिता कुमारी तथा विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष उमेश शर्मा सहित अन्य लोग परिभ्रमण दल के साथ उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं