सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय, भपटियाही में सोमवार से इंटरमीडिएट की 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि 11वीं कक्षा में कुल 295 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। इनमें विज्ञान संकाय में 120 तथा कला संकाय में 175 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 11वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 मार्च 2026 तक चलेगी।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि परीक्षा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जा रहा है, ताकि सभी परीक्षार्थी निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव के साथ शिक्षक दिलीप कुमार यादव, रामकृष्ण परमहंस, अविनाश कुमार सिंह, कंचन यादव, विशाल कुमार, प्रिंस मंटू, श्याम सुंदर शर्मा, प्रमोद कुमार, मणि कुमारी, शकीलूर रहमान, संजीव कुमार, रामकृष्ण ठाकुर, रॉबिंस कुमार, संजीत कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं