सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई की स्थापना को लेकर सोमवार को 17 बिहार बटालियन के कर्नल सत्यनारायण अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। यह दौरा विद्यालय के प्रधान दीपक कुमार मंडल के विशेष आग्रह पर किया गया।
विद्यालय पहुंचने पर संकुल संचालक दीपक कुमार तथा समन्वयक उद्यानंद झा ने कर्नल सत्यनारायण का गुलदस्ता एवं पाग देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान कर्नल सत्यनारायण ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द विद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की इकाई स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि NCC की स्थापना से छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होगा और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, संतोष कुमार समीर, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार तांती, नीरज कुमार, अनुराग कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं