Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : सृष्टि कुमारी ने मैट्रिक में लहराया परचम, 474 अंक के साथ प्रखंड टॉपर



सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के पब्लिक हाई स्कूल प्रतापगंज की छात्रा सृष्टि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक (94.8 प्रतिशत) हासिल कर विद्यालय एवं प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, जिले में सातवां स्थान हासिल कर उन्होंने पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है।

सृष्टि कुमारी प्रतापगंज प्रखंड के बाजार स्थित भवानीपुर दक्षिण वार्ड संख्या 11 की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उनके पिता अमरेंद्र कुमार सिन्हा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि माता रंजिता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं।

भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर सृष्टि ने बताया कि वे आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं और समाज की सेवा करना उनका लक्ष्य है।

सृष्टि की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अजय कुमार यादव समेत सभी शिक्षकगण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं