Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : जनता दरबार आयोजित, 7 में से 6 भूमि विवाद मामलों का निष्पादन

 


सुपौल। प्रतापगंज अंचल कार्यालय प्रतापगंज के सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि एवं रास्ते से जुड़े विवादों की सुनवाई कर निष्पक्ष निर्णय लिया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों की सुनवाई कागजी साक्ष्यों के आधार पर की गई, जिसमें 6 मामलों का निष्पादन अंचल स्तर पर कर दिया गया, जबकि एक जटिल मामले को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से रास्ता अतिक्रमण, सीमांकन तथा आपसी बंटवारे से जुड़े मामले शामिल थे। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें सीधे प्रभारी अंचलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनकी सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

जनता दरबार में प्रभारी अंचलाधिकारी सह बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा तथा राजस्व अधिकारी रिया राज मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कागजी साक्ष्यों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।

प्रभारी अंचलाधिकारी सह बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शेष मामलों में कागजी प्रक्रिया, स्थल जांच, नापी तथा अभिलेखों के सत्यापन की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि भूमि और रास्ते से जुड़े विवादों के निष्पक्ष समाधान के लिए प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहा है, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं