सुपौल। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में Vibrant Village Programme-II (VVP-II) के अंतर्गत कार्य योजना से योजनाओं के चयन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलास्तरीय समिति (DLC-VVP-II) के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके चयन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाएं।
जिलाधिकारी सावन कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर एवं निर्मली के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतपुर एवं निर्मली को निर्देशित किया कि वे समन्वय स्थापित कर कार्य योजना यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं के चयन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके। बैठक में विकास कार्यों की गति तेज करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं