Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : रामनवमी धूमधाम से संपन्न, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन

 


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पावन पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन, सत्संग प्रवचन, अष्टयाम सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा।

भपटियाही बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर से नवयुवक संघ के सदस्यों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर एनएच-327ए होते हुए सरायगढ़ रेलवे स्टेशन तक गाजे-बाजे और जयघोष के साथ पहुंची। शोभायात्रा में छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के रूप में सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अच्युतानंद एवं भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर गश्त कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर विश्वकर्मा भगत, विश्वजीत सिंह, चंदन मोदी, मोनू भगत, शिवम सिंह, धीरज गुप्ता, रोशन ठाकुर, अनिल शाह, रवि ठाकुर, आशीष कुमार, राजेश शाह, विकास भगत, विशाल भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं