सुपौल। चैत्र नवरात्रा के अवसर पर सीमावर्ती क्षेत्र भीमनगर में स्थापित देवी प्रतिमाओं का शनिवार देर शाम भव्य जुलूस के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति माहौल से सराबोर हो गया।
जुलूस का नेतृत्व भीमनगर पंचायत के सरपंच सह पूजा समिति अध्यक्ष दुर्गानंद सिंह ने किया। प्रतिमाओं को लेकर जुलूस मंदिर परिसर से निकलकर सहरसा चौक, पेट्रोल पंप होते हुए नया बाजार, थाना और कस्टम मार्ग से गुजरते हुए एसएसबी चेक पोस्ट तक पहुंचा। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को कोसी नदी स्थित कोसी बराज ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। भक्ति गीतों पर युवाओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भीमनगर और वीरपुर थाना की पुलिस टीम मुस्तैद रही और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

कोई टिप्पणी नहीं