Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शक्ति सदन की व्यवस्था पर जिलास्तरीय समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

 


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शक्ति सदन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान महिलाओं के सुरक्षित आवासन, पुनर्वास व्यवस्था, लाभार्थियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता, परामर्श सेवाओं, सुरक्षा प्रबंधन तथा संस्थान के दैनिक संचालन की प्रगति पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम सावन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शक्ति सदन का संचालन विभागीय मार्गदर्शिका एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को समयबद्ध, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता मिल सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, लाभार्थियों के मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं