Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने पर चार दुकानों में छापेमारी, 109 सिलेंडर जब्त


 

सुपौल। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को प्रशासन ने अवैध रूप से अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार दुकानों से 109 गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और मोटर बरामद किए गए। छापेमारी अभियान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन और भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में चलाया गया।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा ने बताया कि सरायगढ़ स्थित सुमन इंटरप्राइजेज से 65 गैस सिलेंडर, संतोष इंटरप्राइजेज से 26 गैस सिलेंडर, सरायगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क किनारे तेज नारायण साह की दुकान से 8 गैस सिलेंडर तथा योगानंद साह की दुकान से 10 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। छापेमारी टीम ने सभी गैस सिलेंडरों को जब्त कर भपटियाही थाना लाया है। जब्त किए गए सिलेंडरों में भरे हुए और खाली दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल हैं।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेच रहे चारों दुकानदारों के विरुद्ध भपटियाही थाना में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर चारों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं