Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही में ब्रह्माकुमारी संस्थान का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न, आध्यात्मिक संदेश से गूंजा ओम शांति भवन

 


सुपौल। सिमराही नगर पंचायत सिमराही स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन में सोमवार को आध्यात्मिक उल्लास के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी, पूर्व प्रमुख विजय चौधरी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, अनिल कुमार महतो, डॉ. सत्यनारायण यादव, राम नारायण साह, नारायण यादव, अवध मेहता, विवेक जायसवाल, शिखा कुमारी एवं रेशमी कुमारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी ने की।

इस अवसर पर बबीता दीदी ने आपसी प्रेम और एकता विषय पर प्रवचन देते हुए कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्मिक शक्ति के माध्यम से ही एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक विचारों का आदान-प्रदान किया गया तथा उपस्थित लोगों को आपसी प्रेम, शांति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

मौके पर ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, वीणा बहन, सुमन बहन, सोहानी बहन, रेणु बहन एवं निशिका बहन, अरुण जायसवाल, रामफल साह, नीलम देवी, शांति देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं