Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन और राष्ट्रसेवा का पाठ

 


सुपौल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत नगर मंडल सुपौल एवं भाजपा पूर्वी मंडल सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पोषक है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन से सरकार तक कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल लक्ष्य ‘अंत्योदय’ है, जिसका अर्थ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान कर उसे मुख्यधारा से जोड़ना है।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी एवं नागेंद्र नारायण ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, अनुशासन, समर्पण, राष्ट्रधर्म और लोककल्याण से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाना और जनकल्याण करना है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, कुणाल ठाकुर, नगर अध्यक्ष राहुल झा, महेश्वर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार मंडल, राजधार यादव, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद शमशाद, रूबी जायसवाल, संतोष भोपाल, सारिका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं