Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी पर लगी लंबी कतार




सुपौल। निर्मली में रसोई गैस की किल्लत से बुधवार को उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। शहर स्थित एचपी कैलाश गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण दर्जनों उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से गैस एजेंसी पर अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। लोग अपने सिलेंडर के लिए जोखिम उठाकर भी लाइन में लगे रहे। महिलाओं और बुजुर्गों को भी लंबी कतार में खड़े रहना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।

उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं एजेंसी संचालक अखिलेश चौधरी ने बताया कि एजेंसी परिसर में उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक है, लेकिन गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं