सुपौल। 27 मार्च 2026 को दिलेश्वर कामैत ने संसद के बजट सत्र (द्वितीय चरण) के दौरान शून्य काल में सुपौल संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जनहितकारी समस्याओं को सदन के समक्ष उठाया।
सांसद कामैत ने अपने संबोधन में सुपौल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की जरूरत पर जोर देते हुए सुपौल और थूमहा रेलवे स्टेशन के बीच एक नए रेलवे स्टेशन अथवा हाल्ट निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसे इस मांग के पूरा होने से काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में आए भीषण आँधी और तूफान से क्षेत्र में किसानों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा भी उठाया। सांसद ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। सांसद के इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने सराहते हुए उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय

कोई टिप्पणी नहीं