Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : रामनवमी पर शिवनगर-समदा गढ़ में भव्य दंगल प्रतियोगिता, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दम



सुपौल। रामनवमी के पावन अवसर पर बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर, शिवनगर-समदा गढ़ परिसर में शुक्रवार को भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व आईआरएस अधिकारी सह राजद नेता बैद्यनाथ मेहता ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के मौके पर बैद्यनाथ मेहता ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ खेल भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

दंगल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान और नेपाल समेत कई राज्यों व पड़ोसी देश के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने अपने बेहतरीन दांव-पेच और ताकत का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर मुकाबले पर दर्शकों की जोरदार तालियों और उत्साह से पूरा मैदान गूंजता रहा।

इस आयोजन को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दंगल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।

इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष बिनोद यादव, पवन कुमार यादव, दिनेश दिनकर, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, ब्रजेश यादव, श्यामदेव यादव, पूनम पोद्दार, राम लखन भारती, शिव नारायण यादव, अरुण यादव, नितेश कुमार यादव, विपिन यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं